उरई। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर जिले में चल रहे अवैध शराब के खिलाफ अभियान में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पुलिस ने शराब समेत कई लोगों को पकड़कर कार्रवाई की है।
रेढर थाना पुलिस ने कुठौंद के पास से रजनीश कुमार निवासी लरियापुरा थाना रेढर को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। डकोर पुलिस ने कुसमिलिया गांव से धीरेंद्र को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। रामपुरा थाना पुलिस ने संकटमोचन मंदिर के पास से विकास पाल निवासी पचोखरा थाना रामपुरा को पकड़कर 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं उपनिरीक्षक सुशील पारासर ने रामपुरा कस्बा से बृजबिहारी निवासी रगेदी लगामपुरा थाना रेढर को पकड़कर 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कैलिया थाना पुलिस ने फुलैला निवासी अनिल कुमार निवासी फुलैला को पकड़कर 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद की।
डकोर पुलिस ने खरका गांव से रमेश राजपूत निवासी खरका को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। रेढर पुलिस ने कस्बे से नरेश को पकड़कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आटा थाना पुलिस ने करमेर रोड से चुन्ना निवासी करमेर को पकड़कर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कुठौंद थाना पुलिस ने बघावली गांव से सूरज सिंह निवासी सिकंदरा औरैया को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। एट थाना पुलिस ने सेई गांव स्थित पिपरमेंट प्लांट के पास से झांसी के पूछ थानाक्षेत्र की कबूतर डेरा की महिला को पकड़कर 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। सिरसाकलार पुलिस ने जीतामऊ निवासी अमरकेश को गांव से पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कदौरा पुलिस ने नाका निवासी राजाबाबू को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कोंच कोतवाली पुलिस ने कस्बा से दयाशंकर निवासी घूमरी कोंच को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जालौन कोतवाली पुलिस ने चंगी नंबर चार के पास से लालू कंजड़ निवासी मोहल्ला तोपखाना को पकड़कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की।