फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ देखे जाने से मचा हडकंप

विज्ञापन
यमुना किनारे बैठा मगरमच्छ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
महेवा (जालौन)। यमुना नदी से लगे ब्लाक क्षेत्र के देवकली गांव में मगरमच्छ दिखने हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वन विभाग की टीम को जानकारी दी, जिसके चलते टीम मौके पर पहुंची। टीम जैसे ही मगरमच्छ को पकड़ने लगी वह नदी में चला गया। उधर, मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कालपी थाना क्षेत्र के ब्लाक महेवा के देवकली गांव में शुक्रवार को ग्रामीण कल्लू निषाद, मगन और राजेंद्र नदी किनारे घूम रहे थे। तभी उनकी नजर धूप सेंक रहे मगरमच्छ पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना गांव के प्रधान को दी। प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने वन विभाग की टीम को मगरमच्छ को पकड़ने के लिए बुलाया। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ आठ फुट लंबा और लगभग चार कुंतल वजन का रहा होगा। इस बाबत डीएफओ जेपी नारायण तिवारी का कहना है कि मगरमच्छ को टीम पकड़ने लगी तभी वह नदी में चला गया। टीम निरंतर निगरानी कर रही है। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें