कालपी। नगर के रावगंज मोहल्ले कें एक खाली प्लाट में एक 12 साल के किशोर का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर सीओ वीके श्रीवास्तव कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल की। सीओ का कहना है कि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ होगा। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है। किशोर की शिनाख्त प्रियांशु श्रीवास निवासी महमूदपुरा के रूप में कई गई है।
शुक्रवार की देर शाम नगर के रावगंज मोहल्ले में पड़े एक खाली प्लाट में एक किशोर संदिग्ध अवस्था मे पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर के शव मिलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सीओ वी के श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे व किशोर की शिनाख्त कराई। देर शाम किशोर की शिनाख्त प्रियांशु उम्र 12 वर्ष निवासी मोहल्ला महमूदपुरा के रूप में की गई है। किशोर नीला लोअर व पीली टी शर्ट पहने हुए हैं। किशोर बेहद गरीब घर का बताया जा रहा है। सीओ वी के श्रीवास्तव ने बताया कि किशोर की मौत की वजह साफ नही है। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। वहीं मोहल्लें में किशोर की हत्या कर शव को प्लाट में फेंकने की भी चर्चा है।
----------------
बांटे गए नियुक्ति पत्र
उरई। विकास भवन सभागार में सीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग में सेवा चयन आयोग से चयनित 27 टेकनीशियन अस्सिटेंड को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान सीडीओ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लगन व निष्ठा से कार्य करने की नसीहत दी।