फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना को खेत में हकने को लेकर दो पक्ष भिड़े, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र के मवई अहीर में खेत से अन्ना जानवरों को हांकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला हाथापाई से शुरू होकर मारपीट पर पहुंच गया। जिसमें दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां सभी का उपचार हो रहा है। वहीं थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम थाना क्षेत्र के ग्राम मवई अहीर निवासी शिवकुमार व छक्क के बीच अन्ना जानवरों को खेत में हंाकने को लेकर विवाद हो गया। मामला गालीगलौज से बढ़ते हुए हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच दोनों पक्ष के लोग व महिलाएं हाथ में लाठी डंडा लेकर भिड़ गए। मारपीट से गांव में हड़कंप मच गया। मारपीट में एक पक्ष के छक्कू 50, पत्नी छिद्दन 45, पुत्र राजू 26 व राजा भैया 22 वहीं दूसरे पक्ष के शिवकुमार 40, भतीजा प्रेमदास 18, बहु बवीता 22 व दामाद रामू 26 निवासी सिजोर थाना भोगनीपुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहंा सभी का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें