फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक नहाते समय बंबे के पानी में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मौर छठ देने सीमावर्ती मध्यप्रदेश से नदीगांव क्षेत्र के गांव में आया एक युवक नहाते समय बंबे के गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मध्यप्रदेश के थाना रौन क्षेत्र के ग्राम कनई का पुरा निवासी राजेंद्र सिंह का 19 वर्षीय पुत्र एमपी सिंह नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहई के मजरा गांव महावतपुरा में अपनी रिश्तेदारी में मौर छठ देने आया हुआ था। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एमपी सिंह रिश्तेदारी के कुछ युवकों के साथ गांव से कुछ दूरी पर निकले बंबा में नहाने गया और गहरे पानी में पत्थर के बीच फंस जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बंबे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त घटना से मृतक के गांव समेत रिश्तेदारी में शोक व्याप्त हो गया। (संवाद)
विज्ञापन

एफडी के रुपये वापस न करने का आरोप
जालौन। क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी शारदा पत्नी बलवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने सहारा क्रेडिट कार्पोरेशन सोसाइटी लिमिटेड के अभिकर्ता राजकुमार के कहने पर एफडी के 12 हजार रुपये जमा किए थे। रुपये की परिपक्वता तिथि 12 मार्च 2021 थी। परिवक्वता तिथि निकलने के बाद जब वह रुपये लेने के लिए पहुंची तो रुपये न देकर बराकर बहाने बनाए जा रहे हैं। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक एक भी रुपया हाथ नहीं आया है। पीड़िता ने पुलिस से उसके रुपये दिलाने की गुहार लगाई है। (संवाद)
कनेक्शन काटने के बावजूद बिजली जलाने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट
जालौन। बकाया बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने के बावजूद बार बार चोरी से बिजली जोड़ लेने पर बिजली विभाग के एसडीओ ने नगर के दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बैठगंज निवासी राजेश व दबगरान निवासी जमालुद्दीन का बिजली का बिल बकाया होने पर बिजली विभाग ने उनकी घरों के कनेक्शन काट दिए थे। इसके बाद भी जब बिल जमा नहीं किया गया तो उनके घरों के मीटर भी उखाड़ लिए गए। इसके बाद उक्त लोग चोरी से लाइन को जोड़कर बिजली जलाने लगे। जब विभाग को इसकी सूचना मिली तो उन्हें चेतावनी दी गई और बिना बिल जमा किए बिजली का उपयोग करने को मना किया गया। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि चेतावनी के बाद भी दोनों लोग नहीं माने और लगातार चोरी से बिजली का उपयोग करते रहे। जब इसकी चैकिंग की गई तो दोनों घरों में चोरी से बिजली जलती हुई मिली। जिसके बाद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। (संवाद)
नौशाद हत्याकांड का एक और आरोपी पकड़ा
जालौन। नौशाद हत्याकांड में पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों में एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस के अनुसार इसी व्यक्ति के साथ नौशाद का लेनदेन था। बीती 18 जून की रात करीब 11 बजे बंगरा रोड स्थित सेंगर कॉलोनी पास दोस्तों के बीच हुए लेनदेन को लेकर नौशाद बरकाती की हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में मृतक की मां शाहिदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त मामले में पुलिस नौशाद को घर से ले जाने के आरोपी आशीष यादव एवं नौशाद को गोली मारने के मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव, विकास सेंगर, रोहित भदौरिया उर्फ बिल्ला, प्रदीप यादव उर्फ बंटी व बजरंग भदौरिया को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ विजय आनंद ने बताया कि पुलिस की जांच में उक्त हत्याकांड में मनोज रजक उर्फ मैनेजर निवासी ग्राम हारौली हाल निवासी मोहल्ला घुआताल का नाम सामने आया था। इसी के साथ नौशाद का लेनदेन था। जिसे लेकर घटना को अंजाम दिया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चुंगी नंबर 4 के पास खड़े मनोज उर्फ मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें