फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले नहर में मिला शव हलवाई का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर कुदारी और हीरापुर के बीच निकली नहर में सोमवार को अधेड़ का शव पड़ा मिला था, वह आटा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी संजय सिंह (46) का है। वह शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। उसकी शिनाख्त गुरुवार को परिजनों ने की है। परिजनों ने पत्नी व मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी संजय सिंह (46) शहर के मोहल्ला सुशील नगर में किराए के मकान में रहकर शादी विवाह में हलवाई का काम करता था। उसका शव सोमवार की शाम जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर कुदारी के पास नहर में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब बाहर निकलवाया तो उसके हाथ पीछे की ओर बंधे थे और पैर बोरी में भरे पत्थरों से बंधे थे। शरीर में चोट के निशान भी थे। शव देखकर मामला हत्या का लग रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय एक मई से घर से लापता था। पत्नी ने परिजनों व पुलिस को उसके लापता होने की कोई जानकारी नहीं दी थी। संजय पांच बहनों में एकलौता भाई था और दूसरे नंबर का था। मां सुशीला देवी, पत्नी संजना, तीन पुत्रियां व एक पुत्र सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें