फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के लोगों का सम्मान करना सीखे युवा

विज्ञापन
मंचासीन मुख्य अतिथि अयोध्या प्रसाद पटेल (दाएं से पांचवें) एवं अन्य अतिथि। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति की ओर से स्थानीय गेस्ट हाउस में पटेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष शारदाप्रसाद की अध्यक्षता में हुआ। मुख्यमंत्री बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पटेल ने कहा कि समाज के लोगों का सम्मान समाज के अन्य युवाओं को भी परिवार व समाज के लिए अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि जो उम्मीदवार पंचायत चुनावों में जीते हैं। वह पारदर्शिता के साथ काम करें। ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों पर जोर दिया। समाज के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानों एवं प्रगतिशील कृषकों को भी सम्मानित किया गया। जितेंद्र निरंजन भेंपता द्वारा लिखित पर्यटन आधारित पुस्तक यात्रा वृतांत-1 का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ निरंजन व शैलेंद्र निरंजन ने किया। कार्यक्रम को एमएलसी रमा आरपी निरंजन, शिवशंकर पटेल, सुरेश निरंजन भैयाजी, बलराम लंबरदार, मंगल सिंह, कबीर पटेल, रामहेत महतवानी, राकेश निरंजन ने भी संबोधित किया। इस दौरान डॉ. परमात्माशरण, वीरेंद्र सिंह, रघुवीर, रामप्रकाश, सुशील इमिलिया, कुलदीप, सुनील, ज्योति, सरला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें