फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स का शव संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबई। झांसी जनपद के गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा नर्स का शव उसके स्टाफ क्वार्टर में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। जब उसका भाई कमरे में आया तो बहन का शव फांसी पर लटका देख चीखता हुआ अस्पताल पहुंचा। इसके बाद कर्मचारियों को जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पाकर बाबई से परिजन भी गुरसराय पहुंच गए। बुधवार की देर शाम जब शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई गांव निवासी विजयशंकर की 26 वर्षीय पुत्री द्रौपदी झांसी जनपद के गुरसराय सामुदायिक केंद्र में संविदा में नर्स थी। मंगलवार की रात वह सीएचसी परिसर मेें बने स्टाफ क्वार्टर में थी। जबकि भाई रोहित बाजार निकल गया था। रात साढे़ ग्यारह बजे जब वह लौटा तो द्रौपदी का शव फांसी पर लटका देख उसके होश उड़ गए। बुधवार की शाम द्रौपदी का शव लेकर परिजन गंाव बावई आए तो घर में कोहराम मच गया। उसकी मौत से मां गुड्डी देवी, बड़ी बहन संतोषी, भाई रोहित सहित अन्य परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। द्रौपदी की अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें