फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मॉल में दिखी, जिले के समूह के उत्पादों की चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नाबार्ड द्वारा हजरतगंज सहारा मॉल लखनऊ में आयोजित हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट मेले में जिले की अनुरागिनी संस्था की ओर से गठित एकता स्वयं सहायता समूह ने प्रतिभाग किया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों की बिक्री की।
विज्ञापन

बता दें कि महिलाओं के अर्थिक उत्थान के लिए शासन लगातार समूहों पर विशेष ध्यान दे रही है। इस क्रम में शुक्रवार को लखनऊ के सहारा मॉल में नाबार्ड के तत्वावधान में मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले की महिलाओं ने अपने उत्पादों को बेचा। मेले में प्रेमवती सिंह व मदीना द्वारा अगरबत्ती, धूपबत्ती, गाय के गोबर से बने दिए व कालपी हस्त निर्मित कागज उत्पादों का स्टाल लगाया है। अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डा. प्रवीन सिंह जादौन ने बताया कि जिले के डकोर विकास खंड में 100 स्वयं सहायता समूह के गठन एवं उनको स्वरोजगार से जोड़ने की परियोजना का संचालन किया जा रहा है। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक प्रकाश कुमार ने अनुरागिनी संस्था द्वारा ग्राम पडुंली में गठित एकता स्वयं सहायता समूह को मेले में भाग लेने के लिए नामित किया गया था। उन्होंने बताया कि मेला 24 सितंबर तक चलेगा। मेले में हस्त निर्मित कागज व गोबर से बने उत्पाद आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें