फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाए कमजोर नहीं, जागरुक होने की जरुरत

विज्ञापन
महिलाओ को जागरुक करती महिला आरक्षी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/आट। पुलिस अधीक्षक के निर्देंश पर विभिन्न थानों में मिशन शक्ति फेज थ्री के तहत बुधवार को गांवों में महिला जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बीट आरक्षियों ने महिला सुरक्षा को लेकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

आटा थाना पुलिस ने इटौरा गांव में महिलाओं को जागरुक करते हुए 1090,181,112,1076 नंबरो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर कहा कि डरे नहीं, डटकर मुकाबले करे। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी। महिला सिपाही दिव्यांशी ने कहा कि महिलाओं को कोई परेशान करें। नंबरों पर तुरंत पुलिस में शिकायत करें महिलाएं कमजोर नहीं है, केवल जागरूक होने की जरूरत है। इसी तरह जिले के कोंच, कालपी, जालौन, कुठौंद, सिरसाकलार, चुर्खी आदि थानाक्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें