फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर डीएम, एसपी ने सुनी समस्याए

विज्ञापन
डकोर कोतवाली में समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते डीएम ब एसपी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। समाधान दिवस पर शनिवार को डीएम व एसपी ने शहर कोतवाली व डकोर कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई शिकायतों का निस्तारण भी कराया। वहीं अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देंश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों पर निष्पक्षता से तुरंत निस्तारण किया जाए। जिससे शिकायकर्ता को बार बार परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार ने समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें आई। जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। वहीं डकोर कोतवाली में दो शिकायतें आई। जिनका डीएम व एसपी ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करें। सभी अधीनस्थ अधिकारी आपसी सामंजस्य से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने शिकायत पंजिका व अन्य अभिलेखों को भी देखा। वहीं डीएम ने लेखपालो को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर किसी तरह का कब्जा न होने दें। अगर किसी भूमि पर कब्जा है तो उसे तुरंत कब्जा मुक्त कराएं। इस दौरान सीओ, कोतवाल, थाना स्टाफ सहित अन्य लोग मौजूद रहें। इसी तरह एट थाने में एएसपी राकेश सिंह ने लोगों की समस्याएं सुन उनका निस्तारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें