फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन बिझाने को लेकर जेई पर लगाया पक्षपात का आरोप, पावर हाउस में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बिजली लाइन बिछाने को लेकर ग्रामीणों ने जेई पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए रविवार को कानाखेड़ा चन्दरसी विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर धरना-प्रदर्शन करते हुए जेई के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि जेई ने अपने सजातीय लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लाइन का रूट बदल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पर देर शाम तक ग्रामीणों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के चदरसी व कानाखेड़ा के ग्रामीण सोनू राजपूत, सत्यभान राजपूत, अरविंद, उमेश कुमार परमलाल आदि ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से जर्जर लाइन को हटवा कर नई लाइन बिछाई जा रही है। सर्वे के दौरान टीम ने कानाखेड़ा से चन्दरसी की ओर लाइन बिछाने के लिए स्टीमेट बनाया था। पर जेई गुलाबचंद ने अपने सजातीय लोगों को लाभ देने के कारण लाईन पथरेहटा तरफ से बनाने के लिए इंजीनियर को निर्देश दे दिए। इंजीनियर ने काम भी शुरु करा दिया। जानकारी होने पर जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनको धमकी देे दे रहा है। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीण कानाखेड़ा स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ को देख कर्मचारी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और उपकेन्द्र पर ही धरने पर बैठ गए, जो खबर लिखे जाने तक जारी रहा। मामले को लेकर जेई गुलाबचंद्र का कहना है कि गांव व निजी नलकूपों की सप्लाई अलग करने के लिए लाइन बिछाई जा रही है। स्टीमेट के हिसाब से ही कार्य हो रहा है। आरोप गलत है। वहीं उपखंड अधिकारी ऋ षभ राजपूत ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
---------------
पहले भी लग चुके हैं आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेई गुलाबचंद्र क्षेत्र के एक प्रधान के इशारे पर कार्य करते हैं। सजातीय लोगों के नलकूप चोरी से चलवाते है। विरोध करने वालो के यहां स्वयं व विजिलेंस की टीम को ले जा कर छापा मार कर उसका उत्पीड़न व वसूली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें