बागी गांव में शिकायत सुनते पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार
- फोटो : ORAI
कदौरा। रुपये लेकर राशन देने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर मंगलवार को जांच टीम बागी गांव पहुंची। टीम के अधिकारियों ने जहां कोटेदार की पत्रावलियों को चेक किया। वहीं मौके पर बुलाकर शिकायतकर्ताओं से जानकारी की। इस दौरान कोटेदार शिकायतकर्ताओ ंपर भड़क गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। पूर्ति निरीक्षण ने बताया कि जांच में कोटेदार की कई खामियां सामने आई है। साथ कोटेदार ने कुछ कार्ड धारकों से पैसा लिया था, जिन्हें वापस करा दिया गया है। वह अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेंगे, इसके बाद कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दे कि क्षेत्र के ग्राम बागी में विगत दिन निशुल्क राशन के बदले में रुपये मांगने पर कार्ड धारकों ने हंगामा किया था और मामले की शिकायत कार्ड धारकों ने डीएम व एसडीएम को पत्र भेज कर की थी। शिकायत पर बुधवार को पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने बागी राशन की दुकान में पहुंच कर जांच की। इसी दौरान शिकायतकर्ताओं से राशन विक्रेता दयाराम भिड़ गया और अभद्रता करने लगा। जिस पर कार्ड धारक आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित कार्ड धारकों को पूर्ति निरीक्षक ने समझा बुझा कर शांत कराते हुए राशन विक्रेता को फटकार टकार लगाई। कार्डधारको ने पूर्ति निरीक्षक को बताया कि राशन विक्रेता नि:शुल्क राशन देने की जगह राशन देने में जबरन रुपये लेता है और चीनी भी आधा किलों कम देता है। पूर्ति निरीक्षक अजित यादव ने बताया कि जिन कार्ड धारकों से राशन के रुपये लिए है उनको वापस करवा दिया गया है। वह जांच रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे राशन विक्रेता पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।