फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर स्थिर, बाढ़ से निपटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। यमुना में अभी फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है। यमुना की जल धारा सामान्य दिनों की भांति स्थिर है और अभी खतरे के निशान से 14 मीटर नीचे बह रही है। एसडीएम कौशल कुमार का कहना है कि फिलहाल केंद्रीय जल आयोग कार्यालय को प्रतिदिन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रतिवर्ष जब बांधों से पानी छोड़ा जाता है तब यमुना में बाढ़ आती है। इसी के चलते बाढ़ से बचाव के बंदोबस्त किए जाते हैं। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के स्थल प्रभारी आर कुमार के अनुसार यमुना अभी सामान्य दिनों की भांति बह रही है। यमुना का जल स्तर 94 मीटर पर स्थिर है। जबकि खतरे का निशान 108 मीटर पर है। वर्षा के पानी से बढ़ा की संभावना नहीं है, जब बांधों से पानी छोड़ा जाएगा तब नदी का जलस्तर बढ़ेगा। उधर, एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि फिलहाल अभी बाढ़ का कोई खतरा नही है। (संवाद)
--
यमुना का जलस्तर
बुधवार शाम चार बजे- 94.26 मीटर
एलर्ट का निशान . 107 मीटर
खतरे का निशान . 108 मीटर
-----------------
कब्जा करने का आरोप
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरहना निवासी भगत सिंह ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया। उसके घर को 40 वर्षों से उपयोग कर रहा था। उन्होंने तीन नामजद लोगों पर आरोप लगाया कि विपक्षी अनाधिकृत रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें