फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों ने रौंदी 19 बीघा की फ सल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के जकसिया मुस्तक नगर में 50 अन्ना मवेशियों ने क्षेत्र के किसानों की 19 बीघे ज्वार की फसल को रौंद दिया। आक्रोशित किसानों ने ब्लाक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा कर मुआवजे की मांग की है। आरोप है कि गांव में गोशाला सिर्फ कागजों में संचालित है।
विज्ञापन

जकसिया मुस्ताक नगर में वर्तमान में बड़ी संख्या में अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी होती है। शुक्रवार की रात अन्ना मवेशियों ने किसान वीरेंद्र की 2, शिवशंकर की 3, श्रीधर की 2, ननकू की 1, शिव वरन की 3, कृपाल की 2,जीतू पाल की 2,अनिल पाल की 2, अखिलेश की एक बीघे ज्वार की फसल को रौंद डाला। किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ब्लाक अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं। पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। एसडीएम कालपी कौशल कुमार का कहना है कि जल्द वह निरीक्षण कर गोशाला को शुरू कराएंगे। (संवाद)
---
गोशाला में गंदगी पर, तीन सफाई कर्मियों को नोटिस
कदौरा। ग्राम पंचायत अधिकारी ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम परौसा, बागी, उदनपुर, खुटमिली, कुसमरा बावनी गांव में संचालित गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ- सफाई, भूसे चारे के स्टॉक को देखा। उन्होंने चरवाहों को निर्देश दिए कि मवेशियों की संख्या की गिनती नियमित करें। साथ ही नर मादा व बछड़ों को अलग रखे। उन्होंने गोशाला में गंदगी मिलने पर उदनपुर, खुटमिली व कुशमरा बावनी के सफ ाई कर्मियों को नोटिस देकर जवाब मांगा। इस दौरान ग्राम प्रधान परौसा श्री राम कुशवाहा, उदनपुर प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, खुटमिली जयराम सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें