उरई। प्रशासन व विभाग के काफी प्रयास के बाद भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों मे से 50 प्रतिशत ने ही ई- केवाइसी कराई है। पूरे किसानों के ई- केवाईसी न कराने से आने वाली किस्त में देरी हो रही है। हालांकि अधिकारी गांव-गांव जाकर ऑडिट भी कर रहे हैं।
जिले में 3.15 लाख किसानों ने किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकरण कराया था। जिसमें 2.16 लाख किसान लाभ ले रहे हैं। उपकृषि निदेशक एसके उत्तम ने बताया कि सरकार ने मई के अंत तक सम्मान का लाभ ले रहे किसानों को ई- केवाईसी करने के लिए कहा था। अभी तक केवल 1.08 लाख किसानों ने ही ई- केवाईसी करवाई है। उन्होंने बताया कि जो किसान महीने के अंत तक केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उन्हें सम्मान निधि से वंचित होना पड़ेगा। जिले के 1.08 लाख किसान ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई हैं।