फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के एफ आईआर दर्ज न करने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
सिरसाकलार में जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सिरसाकलार। कस्बे में एक बगीचे के पीछे नाले में मिले बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को हंगामा किया। सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ जालौन ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बुजुर्ग की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कस्बा सिरसाकलार में सोमवार को जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह सेंगर उर्फ छुना सिंह की बगिया में रखवाली करने वाले नत्थू कठेरिया (80) का शव बगीचे के पीछे नाले में पड़ा मिला था। परिजनों ने नत्थू की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद कस्बे के चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे मदारीपुर-कालपी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोगों के हंगामे व नारेबाजी की सूचना पर थाना पुलिस और सीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। सीओ ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने का भरोसा देकर मामला शांत कराया। तब एक घंटे बाद जाम खुला और यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। सीओ ने बताया कि नत्थू कठेरिया की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ सकेगा। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें