फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम पैकेज::::अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार

विज्ञापन
शहर के गणेशगंज मे परिवार के साथ आग तापते लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। दो दिन धूप निकलने के बाद शनिवार को फिर शीतलहर के साथ गलन बढ़ गई। इससे न्यूनतम पारा लुढ़ककर 04 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शनिवार का दिन इस साल का अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश ने लगातार ठंड बढ़ा दी है। दो दिन धूप से लोगों को राहत मिलने के बाद शनिवार को सुबह से धुंध के साथ बादल छाए रहे। शीतलहरों ने गलन बढ़ा दी। इससे एक बार लोग फिर पेरशान हो गए। शनिवार को दिनभर लोग चौराहों पर अलाव तलाशते रहे। वहीं शहर के रैन बसेरों में शाम से ही लोग पहुंच गए। मकर संक्रांति के दिन ठंड अधिक होने के कारण खिचड़ी कार्यक्रमों में भी कम संख्या में ही लोग पहुंचे। दोपहर 12 बजे के बाद निकली धूप शीतलहर के सामने बेसअर रही। शाम होते ही गलन और बढ़ गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें