फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पूर्व प्रधान के घर को बनाया निशाना, 10 लाख का माल समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के टीहर गांव में चोरों ने पूर्व महिला प्रधान के घर को निशाना बनाकर 10 लाख का माल पार कर दिया। सुबह मालकिन उठी तो मुख्य दरवाजा खुला देखकर होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

टीहर गांव में पूर्व प्रधान चंद्रकांति का परिवार बुधवार की रात रोजाना की तरह सो गया। सुरेश पत्नी के साथ घर के बाहरी हिस्से में तो बेटा विवेक पत्नी के साथ छत पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे चोर पड़ोसी स्व. लल्लन सिंह के मकान के सहारे सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते से घर में घुस आए। तीन कमरों का ताला तोड़कर दो लाख की नकदी और करीब आठ लाख के जेवर समेत करीब 10 लाख रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमलेश प्रजापति ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। शाम को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
--------------
फोटो-12 चोरी की घटना की पड़ताल करती पुलिस। संवाद
फोटो-13 चोरी के बाद कमरे में फैला पड़ा सामान। संवाद
तीन घरों से दो लाख के जेवर नकदी चोरी
- पहाड़गांव में एक रात में चोरों ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कैलिया। कैलिया थाना क्षेत्र के पहाड़गांव में बुधवार की रात चोरों ने हरप्रसाद अहिरवार के घर के पीछे सीढ़ी लगाकर प्रवेश कर गए। कमरों के ताले तोड़कर अलमारी, बक्से के लाक तोड़ दिए। उसमें रखा मंगलसूत्र, टाप्स, सोने की दो हाय, चूड़ा, बैंदी, हाफ पेटी, बिछुआ, पायल व 16 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद कुछ ही दूरी पर स्थित रविशंकर अहिरवार के घर के दरवाजे का ताला काटकर चोरों ने बक्से में रखे सात हजार रुपये, पायल, एक बोरी पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने भगवानदास के घर के पीछे की दीवार से घुस गए। यहां अलमारी व बक्से तोड़कर अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, बिछुआ व पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर गृहस्वामियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं एक रात में एक ही गांव में चोरी की तीन घटनाएं हो जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

------------
किसान के घर से एक लाख के जेवर नगदी समेटे
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के भदवां निवासी किसान धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह परिवार सहित खाना खाकर छत पर सोने चले गए। देर रात चोर लोहे के बड़े दरवाजे के सहारे छत पर चढ़कर घुस गए। चोरों ने कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी लगभग एक किलो चांदी, सोने की अंगूठी, पायल, दो हजार रुपये सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। गुरुवार की सुबह जब घर के लोग सोकर जागे तो कमरे में फैला सामान देखकर चोरी हो जाने की जानकारी हुई। वहीं रात में चोरों ने आशीष कुमार पटेल के घर को में भी चोरी का प्रयास किया। दरवाजे की कुंडी काटकर चोरों ने घर में घुसकर कमरें में रखे अलमारी व बक्से का ताला तोड़ा। चोरों के आशीष के घर में घुसने व निकलने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी। (संवाद)
--------
मंदिर व दो घरों से सामान चोरी
माधौगढ़। कोतवाली से दो सौ मीटर दूर चोरों ने बुधवार की रात दो घरों सहित मंदिर को निशाना बनाया। गृहस्वामियों ने कोतवाली में तहरीर दी हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं। मोहल्ला मालवीय नगर निवासी सतीश पालीवाल के गैरिज का ताला तोड़कर अंदर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी खोलने का प्रयास किया न खुलने पर म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गए। इसके बाद पड़ोसी रमेश के घर पर खड़े ट्रैक्टर का सामान चोरी कर लिया। गणेशी मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने सौर ऊर्जा की बैटरी व चार्जर चोरी कर लिया। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। (संवाद)
-------
चोरी की रिपोर्ट दर्ज
उरई। एट थाना क्षेत्र के ईगुई कलां निवासी रामलखन ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 28 मार्च की रात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें