फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर किसान की गोली, बल्लम मारकर हत्या

विज्ञापन
घर पर रोते बिलखते किसान के परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान को उसी के बटाईदार ने भाइयों के साथ मिलकर गोली मार दी। घायल किसान जब जान बचाने के लिए भागा तो बल्लम मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी मौके से भाग गए। आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने खेत में शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। किसानों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। बताते चलें कि आरोपी ने एट क्षेत्र में 34 घंटे के भीतर दोबारा गोली चलाई। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यदि पुलिस रक्षाबंधन के दिन गोली चलाने वाले आरोपी को पकड़ लेती तो आज किसान की जान न जाती।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के गांव धगुवा खुर्द निवासी किसान किशोरीलाल कुशवाहा(65) मंगलवार की सुबह खेत पर बोई गई तिली की फसल की रखवाली करने गए थे। तभी बटाईदार केशकुमार वर्मा बड़े भाई प्रदीप व सोनू के साथ तमंचा और बल्लम लेकर खेत पर पहुंचा और किशोरीलाल को गोली मार दी। जब वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागा तो तीनों ने बल्लम से वार कर हत्या कर दी। जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक के भतीजे श्याम शरण कुशवाहा ने बताया कि आरोपी ने मृतक की छह बीघा जमीन बटाई पर लेकर पिपरमेंट बोया था। इसके बाद उसने तिली की फसल बोई थी। जो बारिश के चलते खराब हो गई थी। अब वह फिर से खेत में मटर बोने की बात कहकर खेत नहीं छोड़ रहा था। इसी को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी खुन्नस के चलते उसने किशोरी की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे एएसपी राकेश सिंह, सीओ वीरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देंश दिए। परिजनों ने तीन हत्यारोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है।
------------
दो दिन पहले ही दोस्त को मारी थी गोली
बता दें कि रक्षाबंधन के दिन आरोपी केशकुमार ने गांव के ही मानवेंद्र को पीछे से तमंचे से गोली मार दी थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। मानवेंद्र का झांसी मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। जिसके चलते आरोपी केश कुमार ने मंगलवार की सुबह गांव के ही किसान किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने उसी दिन उसको गिरफ्तार कर लिया होता तो आज किसान हत्या को अंजाम न दे पाता। गांव में लगातार एक ही व्यक्ति द्वारा दो दिन में दो घटनाओं को अंजाम देने से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है। गांव में बराबर बने रहने के बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन

---
34 घंटे में दूसरी वारदात को अंजाम दे गया आरोपी
एएसपी राकेश सिंह ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी केश कुमार, प्रदीप कुमार, सोनू वर्मा को पकडने के लिए कोंच, एट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। एएसपी के मुताबिक दो दिन पूर्व गोली मारे जाने की घटना का इस घटना से क्या संबंध है, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं एट पुलिस भी संदेह के घेरे में हैं कि जिस आरोपी को पुलिस जानलेवा हमले में तलाश रही थी, वहीं एट क्षेत्र में 34 घंटे के भीतर हत्या को अंजाम दे गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें