फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने पेड़ से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंन्ना में शुक्रवार की शाम खेत पर गए एक किसान ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अन्य किसानों ने जब शव को लटका देखा तो मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम सिकंन्ना निवासी प्रहलाद कुमार (26) वर्ष शाम को खेत पर जाने की कह कर घर से निकला था। खेत पर पहुंच कर उसने नीम के पेड़ से अपने अंगोछा से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव ने बताया युवक की आत्महत्या का है। पर अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रहलाद घर में सबसे छोटा था। इस साल फसल न होने से चिंतित रहता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें