फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनों शव को फंदे पर लटका देखा तो चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी मुकेश तिवारी (38) ने गुरुवार की रात घर के कमरे में साड़ी का फंदा बना जान दे दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे और0 शराब के लती थे। पत्नी बेटे के साथ मायके गई थी। दस वर्षीय बेटी विधि घर पर थी। उसने ही शव लटका देख परिजनों को जानकारी दी। मौत से पत्नी आरती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि परिजन मौत की वजह नहीं बता पा रहे है। जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)
--------------------
महिला ने फंदा लगाई, मौत
उरई। महिला ने घर के आंगन में लगे लोहे के जाल से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसका शव लटका देखा। तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी देवकीशरण पटैरिया की 50 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीदेवी ने शुक्रवार की दोपहर घर में फांसी लगा ली। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि परिजन उसकी मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

---------------------
घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
उरई। संदिग्ध हालात में घायल अवस्था में भर्ती 46 वर्षीय अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पर शिनाख्त नहीं हो सकी। जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर कुछ लोग घायल अवस्था में अधेड़ को जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर छोड़ कर चले गए थे। उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें