फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में पड़ा मिला नवजात शिशु

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोतवाली क्षेत्र के पिया मवई गांव स्थित गोशाला में बुधवार की दोपहर नवजात पड़ा मिला। गोशाला के पास से निकल रहे ग्रामीणों ने सूप में पड़े नवजात को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में नवजात को भर्ती कराने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नवजात लड़का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पिया मवई गांव में बनी गोशाला में ग्रामीणों ने एक नवजात बच्चे को पड़ा देखा। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि नवजात के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। नवजात के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें