फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब होने से मुहम्मदाबाद के पास लगा जाम

विज्ञापन
उरई राठ मार्ग पर मुहम्मदाबाद के पास जाम में फंसे वाहन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग पर रविवार की दोपहर मुहम्मदाबाद गांव के पास जाम लग गया। देखते ही देखते जाम दोनों ओर एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जाम हटवाने में लग गई।
विज्ञापन

उरई मुहाना का अधूरा पड़ा हाईवे लोगों के लिए परेशानी की सबब बना हुआ है। आए दिन यहां जाम लगने से राहगीरों को दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी यात्री बसों और एंबुलेंस के फंसने से होती है। इस मार्ग से राठ, पनवाड़ी,महोबा, बांदा, छतरपुर आदि को वाहन जाते है। कई जगह अधूरा मार्ग और अधूरी पुलिया से जाम की समस्या होती है। अधिक समस्या मुहम्मदाबाद गांव के पास होती है। यहां बंधौली मोड़ के पास और मल्लू शाह के मकान के पास मोड़ पर आएदिन जाम की समस्या हो जाती है। रविवार की इसी मार्ग पर एक ट्रक बंद हो गया। देखते ही देखते जाम शुरू हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें