फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी अनशन पर डटे रहे सभासद

विज्ञापन
एमएलसी प्रतिनिधि को ज्ञापन देते किसान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका के सभासदों दूसरे दिन रविवार को भी परिसर में क्रमिक अनशन पर डटे रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर, ईओ संजय कुमार का कहना है कि उन पर दबाव बनाने के लिए कुछ सभासद उनके खिलाफ धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

पांच सूत्री मांगों को लेकर 12 सभासदों ने शनिवार की दोपहर से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। सभासद प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सभासद दूसरे दिन रविवार को भी अनशन पर बैठे रहे। उनका कहना है कि दो साल से नई निविदाएं नहीं डाली गई है। सफाई व्यवस्था के नाम पर गड़बड़ी है। अतिक्रमण की शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। कई बार सभासद पालिका प्रशासन को अवगत करा चुके है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अभी तीन दिवसीय क्रमिक अनशन है। यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो अनशन तेज किया जाएगा। इस दौरान विपिन गुप्ता, सुखदेव पाल, अनिल तिवारी, जयशंकर द्विवेदी, नीलम दीपक द्विवेदी, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस बाबत ईओ का कहना है कि सभासदों की मनमानी नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से दबाव बनाने के लिए अनशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें