फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से बिजली न मिलने से बाशिंदे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से शाहगंज मोहल्ले में तीन दिन से आपूर्ति बंद है। जिसके चलते लोगों में नाराजगी है। मोहल्ले वालों का कहना है कि बिजली घर पर इसकी शिकायत भी की गई है। पर दो दिन बीतने के बाद भी न तो तार ठीक कराया गया और न ही आपूर्ति शुरु की गई है।
विज्ञापन

उदोतपुरा फीडऱ से जुड़े शाहगंज मोहल्ले का हाइटेंशन लाइन का तार बुधवार को टूट गया था। तार टूटने के बाद से आपूर्ति बंद थी। मोहल्ले के लोग दिनभर बत्ती आने का इंतजार करते रहे। परेशान लोगों ने इसकी शिकायत बिजलीघर में की थी। जिस पर अधिकारियों ने बताया था कि हाइटेंशन लाइन का तार टूट गया है। तार सही होते ही आपूर्ति शुरू की जाएगी। पर तीन दिन बीतने के बाद भी आपूर्ति शुरु न होने से मोहल्ले के लोग खासे परेशान है। मोहल्ले के इरफान, अब्बास आदि का कहना है कि अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि टूटा तार सही कराकर शीघ्र आपूर्ति शुरु कराई जाए। वहीं एसडीओ कौशलेंद्र का कहना है कि टूटे तार को ठीक करने के लिए बाहर से टीम बुलाई गई है। शनिवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें