फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से हुई बारिश ने फिर बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शनिवार सुबह से हुई बारिश से एक बार फिर से जनजीवन अस्तव्यस्त दिखा। मौसम खराब होने की वजह से जहां किसानों के चेहरे पर चिंता दिखी। वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में भोर में से बारिश शुरू हो गई थी। सुबह लगभग 11 बजे तक हुई बारिश से गलन बढ़ गई। चार घंटे की बारिश से शहर की सड़कों और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति रही। दोपहर में निकली हल्की धूप भी बेअसर रही। उधर, बारिश ने किसानों की चिंता दोबारा बढ़ा दी है। शाम होते ही लोग अलाव तलाशते नजर आए। कई जगहों पर लोगों ने अपनी ओर से ही अलाव जलाकर राहत पाई।
----------
बारिश की संभावना 30 तक
मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भी बारिश हो सकती है। उसके बाद कुछ सुधार की संभावना है। हालांकि 26 से 30 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई जा रही हैं।
------
कोहरे का असर रेल संचालन पर
उरई। कोहरे और बारिश का असर रेल संचालन पर भी दिखाई दिया। हालत यह रही कि यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस तीन घंटे 10 मिनट, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस 1 घंटे 40 मिनट, गोरखपुर से मुंबई और मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस 1 घंटे 50 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस दो घंटे 05 मिनट देरी से उरई स्टेशन आई। इसके अलावा झांसी कानपुर मेमू भी देरी से आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें