फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांगर समाज को पिछड़ी जाति में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खांगर समाज को पिछड़ी जाति में शामिल करने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह पिंडारी के नेतृत्व में ज्ञानसिंह खांगर, डॉ बृजकिशोर, गंधर्व सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपक खांगर, छोटू बरहा आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि यूपी के जनपदों में निवास करने वाली खांगर एवं खंगार जाति आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के बाद भी समाज के लोग आरक्षण के न्याय से वंचित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खांगर समाज पिछड़ेपन के कारण आज तक अपने अधिकारों एवं न्याय पाने से वंचित है। कई बार खंगार समाज को आरक्षण का लाभ देने की मांग की गई। पर राजनैतिक कारणों के चलते अब तक आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका है। जबकि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य में खंगार समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया गया है। जबकि झारखंड व बिहार में ओबीसी की श्रेणी में शामिल है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि खांगर जाति को आयोग के द्वारा वर्ष 2001 की रिपोर्ट के आधार पर अन्य पिछड़ी जाति में शामिल करवाए जाने की मांग उठाई है।
-------------
फोटो-27-कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते भाजपाई। संवाद
कल्याण सिंह नेता ही नहीं मार्गदर्शक भी थे
उरई। भाजपा की बैठक स्वयंवर गेस्ट हाउस में हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने एक ऐसा नेता ही नहीं मार्गदर्शक को खो दिया है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, जगदीश तिवारी, उदयन पालीवाल, नागेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री दिलीप दुबे, रवींद्र प्रताप, अनिग्वेश चतुर्वेदी, शंभूदयाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें