कुठौंद। अन्ना मवेशियों से गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे किसान की रात में मौत हो गई। सुबह घर न पहुंचने पर परिजन जब खेत पहुंचे, तो किसान को अचेत पड़ा देखा। उसे आननफानन में अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुठौंद थाना क्षेत्र के रणधीरपुर निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह (40) मंगलवार की शाम खेत में गेहूं की फसल की रखवाली करने गया था। बुधवार की सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा, तो वह अचेत पड़ा था। परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से किसान की मौत हुई है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)