फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालात में वृद्ध किसान का शव रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। शव पड़ा देख लोगों में दशहत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को जानकारी दी। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी वृद्ध किसान दयाशंकर (55) गुरुवार की सुबह घर से खेत पर जाने के लिए कहकर निकले थे। कुछ देर बाद ही परिजनों को सूचना मिली कि उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। मृतक के भतीजे अवधेश कुमार ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार की सुबह दयाशंकर खेत के लिए निकले थे। पति के मौत की खबर से पत्नी श्रवण कुमारी व दो बेटी व बेटा का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

----------
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उरई। गोहन थाना क्षेत्र के ईटो में बुधवार को गौवंशो पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दो गायों को मार दिया था। जबकि सात को घायल कर दिया था। थाना पुलिस ने ईटो निवासी भवानी शंकर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
-----------
पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज
उरई। डकोर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को रामलखन निवासी कुसमिलिया डकोर भगा ले गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें