फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंट हाउस की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बिजली के शॉर्ट सर्किट में घर में खुली टेंट हाउस के सामान की दुकान में आग लग गई। जिसमें रजाई गद्दे समेत घर गृहस्थी का सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम कैंथ में महियादीन वर्मा घर में ही टेंट हाउस की दुकान है। गुरुवार की देर शाम शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। जिससे उसमें रखे रजाई, गद्दा, क्रॉकरी, कुर्सियां व गृहस्थी का सामान आदि जल गया। ग्रामीणों ने जब दुकान में आग लगी देखी तो दमकल को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद उन लोगों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि दमकल विभाग में आग की सूचना देने के बाद भी दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। टैंट हाउस मालिक महियादीन का कहना है कि आग से उसका लगभग दो से तीन लाख रुपये का सामान जल गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें