फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटा किसान, महाकाल एक्सप्रेस आधे घंटे खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शुक्रवार की रात झांसी की ओर जाने वाली इंटरसिटी की चपेट में किसान आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक शव ट्रैक पर पड़े रहने की वजह से इंदौर से वाराणसी जा रही महाकाल एक्सप्रेस लगभग आधे घंटे खड़ी रही। शव हटने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के खुटमली गांव निवासी संजय तिवारी (50) नगर के रावगंज मोहल्ले में रहते थे। शुक्रवार की सुबह वह कानपुर जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम उनका शव कालपी रेलवे स्टेशन से आगे यमुना पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके एक बेटा शिवम व एक बेटी मोना है। पत्नी सरोज सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेलवे सूत्रों के अनुसार हादसा करीब सवा आठ बजे का है। आशंका जताई जा रही है कि किसान इंटरसिटी की चपेट में आकर कट गया। शव ट्रैक पर पड़ा रहने की वजह से महाकाल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रोक दी गईं। करीब 10 बजे ट्रैक से शव हटने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें