फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर खंदक में गिरा, किसान की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। घर का मलवा ट्रैक्टर ट्राली में भरकर गांव के बाहर फेंकने ले जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में गिर गया। हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई। गांव के लोगों को जब जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के विरगुवां बुजुर्ग निवासी किसान सत्येंद्र उर्फ बॉबी (30) सोमवार की रात नौ बजे ट्रैक्टर ट्राली में घर का मलवा भरकर गांव के बाहर फेंकने जा रहा था। उसका ट्रैक्टर गांव के बाहर स्थित तालाब के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरा। परिजनों ने बताया कि वह तीन बहनों में अकेला व सबसे छोटा पुत्र था। एकलौते पुत्र की मौत से पिता कल्याण, मां मुन्नीदेवी, पत्नी निधि, पुत्र शिवांश का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

...............................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें