फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा बूथ स्तर पर खोलेगी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के तहत वोट बढ़ाने के अभियान की समीक्षा व झंडा लगाओ अभियान की रूपरेखा बनाई गई। इसके अलावा बूथ मजबूती, वोटर निकालने वाले बीस युवाओं की टीम पर चर्चा, जातिगत आंकड़ा तैयार करने पर समीक्षा, छूटे हुए बूथ प्रभारियों का सम्मान करने पर गहन मंथन किया गया। विधानसभा, नगर, ब्लाक पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा बूथ स्तर पर कार्यालय खोले जाएंगे। बूथ स्तर पर बैठक होगी और चुनाव से पहले उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 सितंबर से बूथ प्रभारियों और पदाधिकारियों के घरों पर झंडा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने वोट बढ़ाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि जिले में जहां जिस जाति का बाहुल्य है उस जातीय में जाकर 20 लोगों को चुनावी माहौल की चर्चा के लिए टीम गठित करेंगे। 1613 बूथों पर ट्वंटी यूथ के हिसाब से 32260 यूथ जिले में तैनात होंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, सुरेंद्र, जैनुलाबदीन, अतर सिंह, मानसिंह वर्मा, वीरेंद्र, मीरा राठौर, गुडडन, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें