फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन छुड़वाने में असमर्थ किसान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा (जालौन)। आटा थानाक्षेत्र के सुनेहटा गांव में एक किसान से साहूकार से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी की शादी के लिए साहूकार के पास गिरवी रखी जमीन नहीं छुड़ा पाने से किसान परेशान था। बुधवार की सुबह किसान को फंदे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुनेहटा गांव निवासी राजकुमार (42) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह खाना खाकर सोने चले गए थे। रात में बिजली जाने के कारण वह परिवार समेत छत पर सोने के लिए चले गए। देर रात राजकुमार ने नीचे आकर कमरे में लगी बल्ली के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह पत्नी नीचे आई और पति को कमरे में फंदे से लटकता पाया। उसकी चीख सुनकर बच्चे भी जाग गए। सुनहेटा के ग्राम प्रधान देशराज के अनुसार राजकुमार ने जमीन का कुछ हिस्सा गांव के साहूकारों के यहां गिरवी रखा था। अब उसे छुड़ाने में असमर्थ था। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी।
-------------------
दो साल पहले की थी बड़ी बेटी की शादी
राजकुमार के तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी की शादी उसने दो पहले की थी। बेटी की शादी के लिए उसने आठ बीघा खेती में लगभग डेढ़ बीघा खेती साहूकार के पास गिरवी रखकर कर्ज लिया था। पिता राजकुमार की मौत के बाद बड़े बेटे कुलदीप (19) और छोटे संदीप (14) रो-रोकर बुरा हाल है। कुलदीप पिता के साथ खेती करता था।
विज्ञापन

-----------------
बैंक से ऋभनण लेने का किया था प्रयास
प्रधान के अनुसार राजकुमार साहूकार का कर्ज चुकाने के लिए परेशान था। उसने बैंक से ऋण लेने का भी कई बार प्रयास किया। ऋण न मिलने की वजह से उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें