उरई। अधेड़ की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
घाटमपुर थानाक्षेत्र के घूघा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह चुर्खी थानाक्षेत्र के औंता गांव में बने मंदिर के पास रहकर दुर्गा दुबे के यहां खेतीबाड़ी का काम करता था। बुधवार की सुबह उसके सीने में दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सुबह ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर पहुंचे चाचा रणविजय सिंह ने बताया कि सत्येंद्र काफी समय से औंता गांव में रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-----------------
बहू की शिकायत की
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी कुसमादेवी ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। पत्र में बताया कि पुत्र दीपक की शादी 30 मई 2021 को भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर निवासी मोना के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बहू आए दिन उसे व उसके पुत्र को प्रताड़ित कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। महिला ने बहू पर कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की। (संवाद)