फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार युवक व उसका दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के मकरंदपुरा निवासी विकास दुबे (26) गांव के ही दोस्त बलवान सिंह (25) के साथ शुक्रवार की देर रात बाइक से कोंच से उरई आ रहे थे। जब उनकी बाइक हरदोई गूजर के पास पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे दोनो युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक युवक विकास की मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें