सिरसाकलार/उरई। ससुराल से लौट रहे बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी मजदूर देवेंद्र (32) सोमवार को बाइक से जालौन थाना क्षेत्र के शहजादपुरा में ससुराल आया था। देर रात लौटते समय जब उसकी बाइक चुर्खी थाना क्षेत्र के अटराकलां गांव के पास पहुंची। तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को ससुराल गया था और वापस आते समय हादसा हो गया। माता-पिता का एकलौता पुत्र था। मां की मौत पहले हो चुकी है। पिता मेहताब, पत्नी रंजना, पुत्र शिवम सहित चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।