फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहाना में विधायक ने चौपाल लगा सुनी समस्याएं

विज्ञापन
मुहाना गौशाला में पूजन के बाद पौधरोपण करते सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा व अन्य - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सभी जरूरतमंद सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें। सरकार उनके हितों के लिए कार्य कर रही है। यह बात सदर विधायक गौरीशंकर ने पौधरोपण करते हुए मुहाना में कही।
विज्ञापन

बुधवार को सदर सदर विधायक ने डकोर ब्लाक की ग्राम पंचायत मुहाना में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव में कराए गए विकास कार्यों का हाल जाना। बताया कि जरूरतमंद प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, महिला सशक्तिकरण, विद्युतीकरण, प्रधानमंत्री सड़क योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, प्रवासियों को राशन किट आदि योजनाओं का लाभ लें। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम में बनी गोशाला का निरीक्षण कर परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान गुरु प्रसाद शर्मा, दिवाकर शास्त्री, सुभाष पिंडारी, प्रशांत तिवारी, मोनू मिश्रा, प्रधान वीर सिंह राजपूत, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें