फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आतिशबाजी की दुकानों पर बीड़ी-सिगरेट पीते लोगों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
फोटो-05 वायरल वीडियो का स्कीन शॉट जिसमें आतिशबाजी की दुकान पर बीड़ी सिगरेट पिता व्यक्ति। स्रोत स - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोंच। हादसों के बावजूद आतिशबाजी की दुकानों पर लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। नगर के धनुतालाब मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकानों पर बीड़ी-सिगरेट पीते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

धनुतालाब मैदान में आतिशबाजी की आठ दुकानें लगी हैं, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी गई है। ऐसे संवेदनशील स्थान पर धूम्रपान करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग आतिशबाजी की दुकान पर बैठकर बीड़ी-सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद दुकानों पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीरता नजर नहीं आ रही है।
गौरतलब है कि धनुतालाब मैदान में कुछ वर्ष पहले भी मामूली लापरवाही के चलते भीषण आग लग गई थी। उस हादसे में आतिशबाजी की कई दुकानें जलकर राख हो गई थीं। कई वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए थे और आसपास की झोपड़ियों तक आग पहुंच गई थी। ऐसे में पुराने हादसे के बावजूद सुरक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें