फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बदली गई वीसीबी मशीन, दिनभर बंद रही बिजली आपूर्ति

Mon, 28 Oct 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोंच नाका बिजलीघर में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) मशीन बदलने को लेकर सप्लाई दिनभर ठप रही। देर शाम छह बजे बिजली आपूर्ति की गई, दिनभर बिजली बंद रहने से करीब 70 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शहर के कोंच नाका बिजली घर में रखी वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) मशीन जर्जर हो चुकी थी। रोजाना फाल्ट और ओवरलोड से विभाग को भी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को उच्चाधिकारियों को बताया गया, जिसके बाद रविवार को मशीन बदली गई। मशीन बदलने का काम सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम तक होता रहा। शाम को छह बजे जाकर बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।
मशीन बदलने के दौरान सप्लाई न आने से नया पाठकपुरा, मैकेनिक नगर, आनंद बिहार कॉलोनी, पीलीकोठी, पुराना रामनगर, नया रामनगर, उमरारखेरा, शांतिनगर, गांधीनगर, तुलसीनगर, कांशीराम कॉलोनी के अलावा दस गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। जेई जगदीश वर्मा ने बताया कि मशीन को बदलने से सप्लाई अब ठीक मिल सकेगी। वहीं, रोजाना फाल्ट की समस्या भी खत्म हो जाएगी। वहीं दूसरी तरह तिलकनगर में 630 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम फुंक गया था। इसको बदलने में विभाग को 36 घंटे लग गए। रविवार की रात को ट्रांसफार्मर को बदल पाया। सप्लाई नहीं आने से लोगों को काफी समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

27जेएनडी13-जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की बोली करते हुए खरीददार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें