उरई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंपायरिंग और स्कोरर का प्रशिक्षण 30 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा। अंतिम दिन यानी एक अगस्त को परीक्षाएं होंगी। उधर, यूपी अंडर 14, 16 और 19 का ऑफ लाइन पंजीकरण शुरू करा दिया गया है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन के अध्यक्ष के रवींद्र नायक के निर्देशन में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंपायर व स्कोरर की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण 30 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा । यह दूसरा मौका है जब डीसीए जालौन अंपायर और स्कोरर का प्रशिक्षण करा रहा है। उक्त प्रशिक्षण डीसीए के जोन बनने पर पहली बार वर्ष 2019 में हुआ था। सचिव विकास कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि अंडर 14, 16 और 19 के खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। खिलाड़ी ओसीसी एकेडमी, बीएसएस एकेडमी के अलावा ज्वाइंट सेक्रेटरी नीरज पाठक और कोच में प्रशांत श्रीवास्तव से मिलकर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अलग-अलग मैदानों में टूर्नामेंट भी कराए जाएंगे।