फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंपायर और स्कोरर की यूपीसीए ने कराई परीक्षा

विज्ञापन
अंपायरों के साथ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंपायर और स्कोरर बनने के लिए हुई परीक्षा में 27 लोगों ने भाग लिया। जिनसे क्रिकेट संबंधी सवाल पूछे गए। परीक्षा कराने के पूर्व दो दिन तक चली कार्यशाला में यूपीसीए द्वारा भेजे गए दो वरिष्ठ अंपायरों ने एमसीए और बीसीसीआई के खेल संचालन संबंधी नियमों की जानकारी दी। साथ ही खेल के दौरान लिए जाने वाले बारीकी निर्णय पर अंपायर की भूमिका संबंधित जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

डीवी कालेज के लाइब्रेरी सभागार में चले दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन परीक्षा हुई। परीक्षा में अंपायर और स्कोरर बनने के इच्छुक 27 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। 100 नंबर के प्रश्नों को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित था। दोनों प्रश्नपत्रों में सभी प्रश्न क्रिकेट संबंधी ही पूछे गए थे। उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को भेजा गया है।
इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने को 80 नंबर लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा कराने के पूर्व दो दिन तक नियमों की जानकारी देने को कार्यशाला भी लगाई गई जिसमें दो अलग-अलग सत्र सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चले। कार्यशाला के लिए यूपीसीए से नामित किए गए ग्रेड ए के अंपायर एसपी सिंह व तरुण कपूर ने अपनी भूमिका को अंजाम दिया। परीक्षा के बाद दोनों अंपायरों को जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की ओर से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य श्यामबाबू, नवनिर्वाचित डीसीए के अध्यक्ष डा. देवेंद्र कुमार, सचिव विकास शर्मा ने दोनों अंपायरों को सम्मानित करते हुए कहा कि जिले के लिए पहली बार ऐसी कोई कार्यशाला हुई है। अब जिले से भी अंपायर और स्कोरर बन सकेंगे। उन्होंने कार्यशाला में हिस्सा लेने आऐ सभी प्रतिभागियों के अनुशासन को भी सराहा। अंत में डॉ अविनाश व राकेश द्विवेदी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें