शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित ज्योनारहट ढाबे के पास रविवार की सुबह भेड़ें लेकर जा रहे हरपाल (40) पुत्र भुआलाल निवासी बोरा थाना सिसौंद मध्यप्रदेश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी छह भेड़ें भी कुचलकर मर गई। राहगीरों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना कर दी। दूसरे हादसे में पुलिस ने बताया कि कैलिया निवासी श्यामाचरण का पुत्र अखिलेश (36) रविवार रात अपने घर के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट बाइक से कही जा रहा था। तभी किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ब्यूरो