जालौन। आने वाली पीढ़ी को भारतीय दर्शन व संस्कृति से परिचित कराना आवश्यक है। यदि हम आने वाली पीढ़ी को अपनी भारतीय संस्कृति से परिचित नहीं कराएंगे तो युवा भारतीय संस्कृति को बिल्कुल ही भूल जाएंगे। यह बात हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित श्रीरामचरित मानस ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र राणा ने कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में अमन नगाइच ने पहला, अभय मिश्रा, आयुध राज, उत्तम मिश्रा, अंशिका नगाइच व शिवानी कुशवाहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर आशीष प्रजापति, प्रियंका देवी, आयुषि परमार, नागेंद्र त्रिपाठी व डोली साहू रहीं।
मनीष निगम, रूपाली चौरसिया, अंकुर सक्सेना, प्राची दीक्षित व विट्ठल त्रिपाठी ने चौथा एवं अभिषेक कुशवाहा, ईशान तिवारी, कोमल याज्ञिक, चाहना तोमर व तनिष्क ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों को अतिथियों ने शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम आयोजक एवं जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर व नगर अध्यक्ष अनूप दीक्षित ने आभार जताया। इस दौरान बृजबिहारी गुप्ता, अजय महतेले, अनूप दीक्षित, विनीत तिवारी, प्रदीप, आकाश, आकाश, बृजबिहारी, बृजेश, अमित, अक्षय, प्रियांश सोनी, निशांत, मानवेंद्र सिंह, अखिलेश, आयुष, रोहित, चंद्रभान, रामजी, अखिलेंद्र, अविनाश सेंगर व शैलेष मौजूद रहे।