फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। अहेता मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। एक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मिहौना निवासी आशीष कुशवाहा (25) जालौन से बाजार कर घर लौट रहे थे। आशीष जैसे ही बंगरा -गोपालपुरा रोड पर अहेता मोड़ के पास पहुंचे थे कि दूसरी ओर से आ रहे अहेता निवासी लल्लू (23) की बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डाक्टर मनीष राजपूत ने बताया कि हेलमेट न लगाने से आशीष के सिर में गहरी चोट आई है, वहीं लल्लू के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें