एट टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में जान गंवाने वालों में देवरिया जिले के बराठा निवासी चालक फिरोज (30) पुत्र शमसुद्दीन तथा एट क्षेत्र के सोमई गांव निवासी चालक सुशील (24) पुत्र राजू अहिरवार शामिल हैं। सुशील की जान डंपर की आग में जलने से हुई।
इसके अलावा गोरखपुर निवासी जाहिद (32) पुत्र निजामुद्दीन, गोरखपुर निवासी असलम (30) और एट क्षेत्र के सोमई निवासी होरीलाल (22) पुत्र आशाराम घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डंपर की आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और क्षतिग्रस्त डंपर हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। इस बीच घंटाभर हाईवे पर यातायात थमा रहा।