फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: माताटीला बांध के बीस गेट खोले गए, बेतवा उफान पर

विज्ञापन
फोटो - 39 बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
उरई। ऊपरी और जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश से माताटीला बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। बांध को सुरक्षित रखने के लिए शुक्रवार को 20 फाटक खोलकर करीब 87 हजार क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया। इससे जालौन के डकोर क्षेत्र में बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिसके चलते निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बेतवा नदी का जलस्तर 116.33 मीटर तक पहुंच गया था। शनिवार सुबह यह घटकर 115.70 मीटर पर आ गया। नदी अभी भी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बेतवा नदी का चेतावनी स्तर 121 मीटर है। खतरे का निशान 122.66 मीटर निर्धारित है। शनिवार सुबह नदी खतरे के निशान से करीब सात मीटर नीचे बह रही थी। प्रशासन ने बेतवा किनारे बसे निचले इलाकों और गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है।
ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण माताटीला बांध में पानी की आवक बढ़ी है। इसी वजह से बांध से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया। बेतवा खंड के कर्मचारी लालू यादव ने बताया कि ऊपरी क्षेत्र में बारिश जारी रहने से जलस्तर और बढ़ सकता है। शुक्रवार रात को नदी का जलस्तर 116.33 मीटर दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह यह 115.70 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

बेतवा नदी का चेतावनी स्तर 121 मीटर और खतरे का निशान 122.66 मीटर है। वर्तमान में नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। प्रशासन ने निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती है। लोगों से नदी के करीब न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें