फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ट्रक चालक को गोली मार कर लूटा

Fri, 04 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी से माल लादकर कानपुर जा रहे ट्रक चालक को छह सशस्त्र बदमाशों ने सोमई गांव के पास रोक लिया। बदमाशों ने चालक को गोली मार दी। बचाने दौड़े खलासी और एक सवारी को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उनके पास से बदमाशों ने हजाराें रुपये की नकदी लूूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


 सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की लेकिन बादमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

 एमपी के दतिया जिले के कमाई का चुरा गांव निवासी महेंद्र यादव ट्रक चालक है। गुरुवार तड़के  लगभग तीन बजे वह झांसी से माल लादकर खलासी चंद्र पाल निवासी अठगांव घाटमपुर व सवारी दिग्विजय सिंह निवासी हरिया जनपद बस्ती के साथ कानपुर आ रहा था।
विज्ञापन


सुबह लगभग चार बजे वह ट्रक लेकर एट थाना क्षेत्र के सोमई गांव के पास पहुंचा तो एक लग्जरी कार सवार छह बदमाशाें ने असलहों से ट्रक पर फायरिंग कर उन्हें रोक लिया और चालक को गोली मार दी।  इससे महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

विरोध करने पर खलासी चंद्रपाल व सवारी दिग्विजय सिंह को भी बंदूक की बटाें से पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहां से गुजर रहे एक अन्य ट्रक चालक ने वारदात होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। एट थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग चुके थे।

पुलिस ने नाके बंदी कराई लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। घायलों का दावा है कि पचास हजार रुपये नकदी की लूट हुई है। पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीनाें की हालत गंभीर होने पर डॉक्टराें ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें