फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हलवाई व वेटर को उठाया

Fri, 04 Mar 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा की बारात में आई सात वर्षीय मासूम को अगवाकर रेप व हत्या के मामले  कोतवाली पुलिस ने शादी में खाना बनाने वाले हलवाई व कुछ वेटराें को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के हाथ अभी खाली हैं लेकिन इतना तय है कि जिस अंदाज में बच्ची के साथ रेप व चेहरा कूं चकर उसकी हत्या की गई, उससे वारदात में किसी करीबी और रंजिशन हत्या की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस मामले में पुलिस आसपास रहने वाले संदिग्धों की भी तलाश कर रही है। उधर, गुरुवार को झांसी परिक्षेत्र के डीआईजी शरद सचान उरई आए और घटनास्थल का मुआयना कर एसपी एन कोलांचि को मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। उन्हाेंने मंडी चौकी प्रभारी मनोज गुप्त को लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई और उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार की रात झांसी जनपद के गांव समथर निवासी एक व्यक्ति की बारात शहर के राठ रोड़ स्थित विजय विक्रम पैलेस में आई थी। बारात में दूल्हे की सात वर्षीय भतीजी भी आई थी।

 उसे देर रात किसी ने अगवा कर लिया। बाद में बारात घर से थोड़ी दूरी पर उसके साथ रेप और फिर पत्थर से कुचलकर  हत्या कर दी गई। दूसरे दिन बच्ची का शव सड़क किनारे स्थित एक गड्ढे में मिला।

मामले की जानकारी होने पर गुरुवार को  झांसी रेंज के डीआईजी शरद सचान शहर आए और कोतवाली में वार्ता के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया।  उन्होंने एसपी एन कोलांचि को निर्देश देते हुए कहा कि मामले में गहनता से जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

उन्होंने मंडी चौकी इंचार्ज दरोगा मनोज गुप्त को लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। परिजनाें का आरोप था कि जब  वह बच्ची के लापता होने की सूचना देने चौकी गए तो वहां ताला लटका था और चौकी प्रभारी नदारद थे। इस पर डीआईजी ने मनोज गुप्त पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें